एशिया कप जीतने के बाद भारत बनता है विश्व विजेता! 2010-2011 के बाद 2023 में भी बनेगा ये संयोग?

0

नई दिल्ली- एशिया कप से पहले और विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के समय लोगों का एक धड़ा भारत के विश्व कप जीतने पर सस्पेंस में लग रहा था, लेकिन एशिया कप में भारतीय टीम ने जिस लेवल का खेल दिखाया है, उसके बाद उन लोगों के मुंह पर ताला लग गया जो भारतीय टीम को दूसरी टीमों के मुकाबले कम आंक रहे थे।

लय में भारतीय टीम

जो खेल भारतीय टीम ने एशिया कप में दिखाया है, उसी लय में भारतीय खिलाड़ी विश्व कप में खेलते है, तो तीसरी बार विश्व विजेता बनने से भारत को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। इन सब के बीच एक ऐसा संयोग भी बन रहा जो क्रिकेट जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस की खुशी दोगुनी हो सकती है।

बन रहा संयोग!

2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार विश्व कप जीता था और इससे पहले भारत ने एशिया कप पर भी कब्जा जमाया था। अब संयोग ये बन रहा है कि भारतीय टीम ने विश्व कप के आयोजन से पहले एक बार फिर एशिया कप जीता है और एशिया कप के बाद विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर 2010-2011 की तरह एक बार फिर इतिहास दोहराता है, तो भारतीय टीम तीसरी बार विश्व कप पर अपना कब्जा जमा सकती है।

2010 और 2023 में कनेक्शन!

2010 में एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका ने की थी, 2023 एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर की थी, लेकिन पाकिस्तान से ज्यादा मैचों का आयोजन श्रीलंका में हुआ था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले थे। 2010 के एशिया कप के फाइनल में भी भारने श्रीलंका को ही हराया था और कल खेले गए फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को ही हराकर जीत हासिल की थी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here