पहचान ‘सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर्स’ की, काम सरिया चोरी का; मामला यूपी का है

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहराइच जनपद में सरिया चोरी के आरोप में पुलिस ने दो इंस्टा influencers को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 45 क्विंटल सरिया बरामद की है।

दोनों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद इन दोनों द्वारा सरकारी कार्य में उपयोग किये जाने वाले सरिया की चोरी की जा रही थी। काफी समय से चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिन लोगों को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, वे सरिया चोरी कर सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

यह पूरा मामला बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदान पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां पर हैदराबाद की कंपनी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत काम कराए जा रहे हैं। गांव में ही कंपनी का एक गोदाम है जिसमें पाइप और सरिया रखी हुई हैं। इसी गोदाम से बीते 9 मार्च को सरिया चोरी का मामला सामने आया था। मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन रेड्डी द्वारा रिसिया थाने की पुलिस से शिकायत की गई थी।

पुलिस से की गई शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरोप लगाया था कि गोदाम से 10 क्विंटल से अधिक सरिया चोरी हुई है। प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर रिसिया थाने की पुलिस चोरों की धर पकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चकिया-पंचपूरवा मार्ग पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 35 क्विंटल सरिया बरामद की। ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही पुलिस ने सरिया को कब्जे में ले लिया।

उसके बाद पुलिस द्वारा फिरोज पुत्र रोशन खान निवासी देवीपुर थाना रिसिया, साहिल उर्फ सुफियान पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी दिबियापुर थाना मटेरा जनपद बहराइच और फरहान पुत्र जहीरूद्दीन निवासी भगवानपुर माफी थाना रामगढ़ जनपद बहराइच नामक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सुफियान और फरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वहीं इन तीनों के अलावा इनके दो अन्य साथी कमलेश और बबलू फरार हैं। पुलिस उन्हें भी तलाश रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here