नई दिल्ली- आज यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इस दौरान चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। लोकसभा चुनाव के शेड्यूल के ऐलान की चर्चा तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में हो रही है। 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने रविवार के दिन शाम 5 बजे किया था।
भाजपा या कांग्रेस, किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद?
साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने पूर्णा बहुमत हासिल किया था। और कांग्रेस को उसके सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा। इस बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 400 प्लस का नारा दिया है। तो वहीं, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। अब देखना है जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है।
            









